नोएडा : लिफ्ट में कुत्ते ने बच्ची पर किया अचानक अटैक, वीडियो वायरल
कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला


नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसायटी में कुत्ते के काटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में नोएडा के एक हाउसिंग सोसायटी में कुत्ते ने एक लड़की पर बेरहमी से हमला कर दिया. इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और यह नोएडा के सेक्टर 107 में लोटस 300 सोसायटी में हुई.

वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि जब लिफ्ट एक मंजिल पर कुछ सेकंड के लिए खुलती है तो लिफ्ट में एक लड़की पर एक पालतू कुत्ता हमला कर देता है. लिफ्ट खुलते ही कुत्ता लड़की पर कूद पड़ा और उसे बुरी तरह से काट लिया.

कुत्ते ने जैसे ही झपट्ट मारा लड़की ने तुरंत उसे पीछे धकेल दिया और फिर दर्द के चलते अपना हाथ पकड़ लिया. इस दौरान एक आदमी लिफ्ट के अंदर दौड़ते हुए आया और कुत्ते को लिफ्ट से भगाया. शख्स को देखकर लगता है कि वो कुत्ते का मालिक है. दोबारा खुलने से पहले लिफ्ट के दरवाजे कुछ देर के लिए बंद हो जाते हैं और कुत्ता तेजी से वापस अंदर चला जाता है. हालाँकि, द्वार बंद होते ही वह दूर चला जाता है. यह उन कई कुत्तों के हमलों में से एक है जो हाल ही में क्षेत्र में हो रहे हैं.

लड़की सीसीटीवी फुटेज में डर से कांपते हुए और अपना घाव देखते हुए नजर आ रही है. वह दर्द के चलते रो रही है और फिर अपना आंसू पोछती है. वहीं जब लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचती है तो वह बाहर निकल जाती है. घटना को लेकर अभी तक सोसायटी या पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......