टैग:#कांग्रेस, #नेता राहुल गांधी, #वायनाड, #उत्तर प्रदेश,
राहुल गांधी की काबिलियत पर मेनका गांधी ने दिया ये जवाब
मेनका गांधी और राहुल गांधी


कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इस बार उनके चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वहीं, राहुल गांधी की चाची मेनका गांधी सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। मेनका गांधी से उनके बेटे और भजीते से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए।

वरुण और राहुल पर क्या बोलीं मेनका गांधी?

जब मेनका गांधी से पूछा गया कि सुल्तानपुर में आपके लिए प्रचार करने वरुण गांधी आ रहे हैं, तो क्या वो एक बेटे के तौर पर आपके लिए प्रचार करने आ रहे हैं या एक नेता के रूप में? इसका जवाब देते हुए मेनका गांधी ने कहा,"दोनों।" वहीं, जब मेनका गांधी से पूछा गया कि क्या वरुण गांधी भाजपा से नाराज चल रहे हैं तो मेनका गांधी ने मुस्कुराते हुए न कहा।

वरुण गांधी को अवसर न मिलने पर क्या बोलीं मां मेनका

मेनका गांधी से पूछा गया कि एक तरफ जहां राहुल गांधी के पीछे पूरी राजनीतिक ताकत लगी है कि उन्हें एक बड़ा नेता बनाया जाए, लेकिन वो बन नहीं पा रहे हैं वहीं,वरुण गांधी को अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसपर मेनका गांधी ने कहा कि 'हर किसी का अपना तरीका और किस्मत होती है। इससे ज्यादा मैं क्या बोलूं। मैं दूसरे के काबिलियत पर कभी नहीं बोलती हूं। सबके अपने-अपने रास्ते हैं। अपने-अपने तरीके हैं।

वहीं, जब मेनका गांधी से पूछा गया कि विपक्ष का दावा है कि उत्तर-प्रदेश में कई सीटों पर आई.एन.डी.आई. गठबंधन जीतने वाली है। इसपर मेनका गांधी ने हंसते हुए कहा कि वो सुल्तानपुर लोकसभा सीट तो नहीं जीतेंगे। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......