यूपी : शाहजहांपुर सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 10  गंभीर
हादसा शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गोला-लखीमपुर रोड पर हुआ है.


शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क हादसे के शिकार ये सभी लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तराखंड में पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

यह हादसा शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गोला-लखीमपुर रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे हुई. पता चला है कि इन लोगों को ले जा रही बस एक ढाबे के सामने खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी से भरा एक डंपर उस बस पर पलट गया.

पुलिस के मुताबिक, यह बस गोला मार्ग से होकर खुटार पहुंची थी. वहां ड्राइवर ने खाने-पीने के लिए बस एक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी. इसी दौरान गोला की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर उस बस से टकराया और वहीं पलट गया. डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......