टैग:#कन्नौज, #लोकसभा क्षेत्र,#निर्वाचित, #सपा मुखिया अखिलेश यादव,
अखिलेश के इस्तीफे के बाद करहल में उपचुनाव की सरगर्मी तेज
मुखिया अखिलेश यादव


कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के करहल विधानसभा से इस्तीफे की घोषणा होते ही करहल में उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लाबिंग शुरू कर दी है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 60 हजार से ज्यादा मतों से निर्वाचित हुए थे। इस बार लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दो दिन पहले ही उन्होंने सैफई पहुंचकर करहल के कार्यकर्ताओं को अपने निर्णय की जानकारी दी थी। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही अब दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के मजबूत माने जाने वाली इस सीट के लिए पार्टी से कई लोग दावेदारी कर रहे हैं।

पार्टी हाईकमान से होगा प्रत्याशी का फैसला

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार हैं। संगठन के बलबूते उपचुनाव में सपा विरोधियों को आइना दिखाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी चयन को लेकर हाईकमान को निर्णय लेना है।

वहीं भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। स्थानीय नेताओं ने अपनी दावेदारी के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा होने के बाद टिकट को लेकर मंथन किया जाएगा।

दावेदारों ने शुरू कराई पैरवी

करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सैफई परिवार के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के नाम को यहां के दावेदारों में मजबूत माना जा रहा है। उनके अतिरिक्त कई पूर्व जनप्रतिनिधि भी अपने लिए स्थानीय लोगों से पैरवी करवा रहे हैं। सपा हाईकमान जल्द यहां प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय ले सकता है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......