केशव मौर्य ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, PDA को बताया धोखा
केशव मौर्य और अखिलेश यादव


लखनऊ :   उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश की असलियत जनता के सामने आ गई है. पीडीए मतलब बहुत बड़ा धोखा है. हम माता प्रसाद पांडे का बहुत सम्मान करते हैं, वह नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उन्हें बधाई देते हैं.


उन्होंने सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश की असलियत जनता के सामने आ गई है. पीडीए मतलब बहुत बड़ा धोखा है. हम माता प्रसाद पांडे का बहुत सम्मान करते हैं, वह नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन अखिलेश का असली चेहरा सामने आ गया.

उन्होंने यह भी कहा कि अभी जो फीडबैक आ रहे हैं, जिसमें पता चला है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में लोगों को गुमराह करके वोट लिए हैं. उस वर्ग से आने वाले नेता बहुत मायूस हैं. बहुत सपने संजोए हुए थे.

शिवपाल यादव पर भी साधा निशाना
बीजेपी नेता ने शिवपाल यादव की इशारा करते हुए कहा कि चाचा भी सपने संजोए हुए थे और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मन में बहुत-सी इच्छाएं लेकर बैठे हुए थे, लेकिन अखिलेश यादव ने पीठ में छुरा घोंप दिया.

इससे पहले उन्होंने अपने आधिकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, कांग्रेस के मोहरा सपा बहादुर अखिलेश यादव की नेता प्रतिपक्ष चुनते ही असलियत सामने आने से सपा में PDA चालीसा पढ़ने वाले पिछड़ों दलितों के समर्थन से चुनकर आए नेताओं में मायूसी है. भाजपा सबका साथ सबका विकास और सम्मान है. 2027 में 2017 दोहराना है. कमल खिला है फिर खिलाना है.

BSP सुप्रीमो ने भी साधा निशाना
वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया ने लोकसभा आम चुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......