टैग:#उत्तर प्रदेश, #पुलिस भर्ती, #प्रोन्नति बोर्ड, #सिपाही भर्ती, #परीक्षा,
सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगा पांच मिनट का अतिरिक्त समय
फाइल फोटो


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि अभ्यर्थियों ने परीक्षा के समय में अतिरिक्त पांच मिनट प्रदान किए जाने की मांग की थी। जिस पर बोर्ड ने अतिरिक्त पांच मिनट प्रदान किए जाने का निर्णय किया है।

केंद्र व्यवस्थापकों व अन्य संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त समय को लेकर दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उप्र पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर भी यह जानकारी साझा की है। एक अधिकारी का कहना है कि कई बार अभ्यर्थियों की चेकिंग व सुरक्षा से जुड़े अन्य कारणों से कुछ अभ्यर्थियों को एक-दो मिनट की देर भी हो जाती है। इसके चलते ही अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त समय प्रदान किए जाने की मांग की थी।

सिपाही भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के मध्य होगी।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर एक प्रयास के 20 मिनट बाद करें दूसरा प्रयास

भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी कर सकते हैं। यह सुविधा शुक्रवार शाम पांच बजे शुरू की गई थी। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अब तक 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने जिला सूचना पर्ची डाउनलोड की है।

वेबसाइट पर अधिक दबाव होने के कारण सूचना डाउनलोड करने में समस्या आने पर अभ्यर्थियों को एक प्रयास में असफल रहने पर लगभग 20 मिनट बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......