यूपी : अयोध्या में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
आरोपी सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया


अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार फिर मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है. जनपद के ही थाना महाराजगंज के कुम्भीया गांव में 4 वार्षिय दलित बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक पर हैवानियत का आरोप लग गया है. रेप करने वाला 35 वर्षीय सलमान है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी सलमान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. जबकि मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है.


सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था.  महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सलमान गोली लगने से घायल हुआ है. उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाय गया है.

गांव के प्रधान आसुतोष सिंह ने बताया कि 4 वर्षीय बच्ची के साथ सलमान ने गलत काम किया। मासूम शाम से ही लापता थी. जब वह 4-5 घंटे तक अपने घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई. जिसके बाद वह सलमान के घर के पास मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मासूम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. तनाव को देखते हुए गांव मे पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......