आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल


लखनऊ : इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ में चल रहे नव प्रवेशित छात्रों हेतु इंडक्शन प्रोग्राम के तहत "युवा पेशेवरों के लिए बहुआयामी व्यक्तित्व विकास" विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया कि नव प्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं और इनके  पेशेवर जीवन में महत्व के बारे में जागरूक करना था। 

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल ने छात्रों से शुरुआत में ही किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले पूर्ण तैयारी के साथ जाने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में डॉ॰ लाल ने छात्रों को थ्री इन वन वाला व्यक्तित्व बनाने को कहा जिसमें बताया कि पहला कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होना चाहिए, दूसरा अच्छी पढ़ाई करके अच्छे नंबरों वाली डिग्री और तीसरा अपने पैशन को प्रोफेशन में  बदल कर कमाई का माध्यम बनायें। इसके साथ सामाजिक पूँजी बढ़ाने पर जोर दिया, सामाजिक पूँजी बढ़ाने के लिए डॉ॰ लाल ने छात्रों को एक दूसरे की मदद की आदत पैदा करने की सलाह भी दी तथा विभिन्न उदाहरणों से छात्रों को प्रेरित भी किया।

 इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के जीवन में समग्र विकास के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान कई प्रश्न भी पूछे। इस कार्यक्रम में आई ई टी लखनऊ और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती से लगभग 700 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डीन एकेडेमिक्स प्रो संजय श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन और आयोजन   डॉ. एस.एन. मिश्रा, डॉ राम चंद्र सिंह चौहान, डॉ प्रगति शुक्ला, डॉ अनुराग वर्मा, संदीप कुमार और छात्रों की टीम द्वारा किया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......