गाजीपुर में गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या...साथियों ने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शनटैग:#UttarPradesh, #Ghazipur, #MurderOfEunuch, #उत्तरप्रदेश, #गाजीपुर, #किन्नरकीहत्या, #गंगाकिन्नर, #ghazipurnews किन्नर गंगा की मौत से साथियों ने सड़कों पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया है.गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देने का ममला तूल पकड़ता जा रहा है. बदमाशों ने यूट्यूबर गंगा किन्नर हर्ष उपाध्याय के सिर में गोली मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. परिजनों के मुताबिक गंगा किन्नर पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. किन्नर पर सालभर में दूसरी बार हमला हुआ है. किन्नर गंगा की मौत से साथियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने सड़कों पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया है. दरअसल, 29 दिसंबर को जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ के पास हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे. इस खूनी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना तब हुई जब किन्नर अपनी स्कॉर्पियो से बाजार में एक कपड़े की दुकान में खरीदारी करने गया था. तभी बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.घटना से गुस्साए किन्नर के साथियों ने निर्वस्त्र होकर सड़क पर बवाल काट दिया और जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की. मृतक के पिता ने दूसरे किन्नर गैंग पर कत्ल का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं.एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि गंगा किन्नर नंदगंज बाजार में एक कपड़े की दुकान पर खरीददारी के लिए आए थे, तभी पीछे से एक अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी. परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......
मुजफ्फरनगर शर्मसार: कॉलेज जा रही बुर्का पहनी युवती पर सरेराह हमला, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी फरमान गिरफ्तार..उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े ......
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से दी जान..त्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के ......