मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ नजर आए आर्यन खान...नए साल 2025 का किया स्वागत टैग:#BollywoodCelebs, #LarissaBonesi, #ShahrukhKhan, #AryanKhan, #बॉलीवुडसेलेब्स, #लारिसाबोन्सी, #शाहरुखखान, #आर्यनखानआर्यन खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ 2025 का स्वागत किया. नई दिल्ली : 31 दिसंबर 2024 को विदाई देकर दुनियाभर में लोग 2025 का जोरदार स्वागत कर रहे हैं. इस जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर स्टार किड्स तक पीछे नहीं है. शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ 2025 का स्वागत किया. दोनों को मुंबई में एक न्यू ईयर पार्टी में देखा गया. पार्टी में कई और मशहूर मेहमान भी शामिल थे. लारिसा बोन्सी इस पार्टी में सिजलिंग अवतार में नजर आईं. क्या आप भी जानते हैं कि आखिर लारिसा बोन्सी कौन हैं?आर्यन खान इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और नेवी-ब्लू जैकेट में स्टाइलिश लुक अपनाया और साथ में सिल्वर स्नीकर के साथ अपने स्टाइल को पूरा किया. वहीं, लारिसा पिंक मिनी-ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को व्हाइट जैकेट और सिल्वर हील्स से कंप्लीट किया. लारिसा ने एक सुंदर का नेकपीस भी पहना हुआ था. ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप में वो गॉर्जियस नजर आईं.पिछले साल से हैं दोनों के अफेयर के चर्चेआर्यन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. लेकिन पिछले साल से ये खबरें हैं कि आर्यन ब्राजीलियन एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं लारिसा बोन्सी जिनके साथ जुड़ रहा है आर्यन खान का नाम.कौन हैं लारिसा बोन्सीलारिसा एक मॉडल के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम किया है. लारिसा ने देसी बॉयज के गाने ‘सुबह होने न दे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस, 10 साल की सजा संभव..बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ ......
अमरोहा में 3 बहनों ने 1 लड़के से की शादी, बोलीं- हम खुश, ट्रोल न करें ..धोरिया गांव के किसान रमेश की बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू के साथ ......
Green Election से बदली चुनाव की तस्वीर, डॉ. हीरा लाल सम्मानित..लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. हीरा लाल को यह अवॉर्ड वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ......