बुलंदशहर : पत्नी का पति पर आरोप, दोस्तों से करवाता है मेरा रेप, वीडियो बनाई
सांकेतिक तस्वीर


बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. पति का आरोप है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ उसका रेप करवाता है और शिकायत करने पर उसे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है. पत्नी ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है. महिला का आरोप है कि उसका पति, जो सऊदी अरब में रहता है, अपने दोस्तों से जबरन उसका रेप करवाता है और इसके बदले उनसे पैसे लेता है.

बताया जा रहा है कि महिला की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके चार बच्चे भी हैं. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पति साल में एक या दो बार ही घर आता है. महिला ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस का एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें की. जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने कहा कि जैसा उसका दोस्त करना चाहता है, उसे करने दो.

पति ने कराया पत्नी का रेप 
महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन पति ने खुद पड़ोसी युवक को उसके कमरे में जबरन भेज दिया, जिसने उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद पति और उसके दोस्तों ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

पति के विदेश जाने के बाद भी उसके दोस्त बार-बार घर आकर जबरदस्ती करते रहे और वीडियो बनाकर पति को भेजते रहे. महिला ने अपनी ससुराल वालों से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने भी कोई सहायता नहीं की. उल्टा धमकी दी कि वह इस मामले को दबा दे. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़ित महिला ने अब एसएसपी से शिकायत की है. इस घटना पर एएसपी ऋजुल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......