यूपी : महाकुंभ श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो-बस की टक्कर, 10 लोगों की मौतटैग:#UttarPradesh, #MirzapurPrayagrajHighway, #RoadAccident, #उत्तरप्रदेश, #मिर्जापुरप्रयागराजहाईवे, #सड़कहादसा, #महाकुंभबोलेरो और बस की भिड़ंतलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसा उस वक हुआ जब एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.हादसे पर यमुनानगर के डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.बस में सवार 19 श्रद्धालु हुए जख्मीहादसे के वक्त बस में 19 श्रद्धालु सवार थे. जो घायल हैं. सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है. एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव को सीएम बनाने की हुंकार, सपा-लोकदल में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू..उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है। ......
देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......
रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......