यूपी में पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी के नेता ने किया खुलासा
राहुल गांधी और अविनाश पांडे


लखनऊ: भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के बाद अब विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में भी बिखराव साफ नजर आ रहा है. इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता ने यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के फैसले का ऐलान कर दिया है. नेता का कहना है कि कांग्रेस ने खुद अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. 


गौरतलब है, इससे पहले एनडीए में शामिल अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर पंचायत चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. इसी कड़ी में  उत्तर प्रदेश कांग्रेस मिशन-2027 की तैयारियों में तेजी से जुट गई है. 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और महासचिव अविनाश पांडे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी. उन्होंने साफ किया कि इंडिया गठबंधन के साथ बात नहीं बनने की स्थिति में भी कांग्रेस अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी.

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि चाहे गठबंधन हो या ना हो, कांग्रेस हर परिस्थिति में यूपी की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करेगी. इसके लिए प्रदेश में पांच स्तरीय संगठन तैयार किया जा रहा है, जो बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने में मदद करेगा. इस संगठन में पहली बार मंडल अध्यक्षों के पदों पर योग्य और युवा नेताओं को नियुक्त किया जा रहा है ताकि संगठन में नई ऊर्जा और जोश आए.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......