योगी की तारीफ करना पड़ा महंगा, अखिलेश ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से किया बाहर टैग:#SamajwadiParty, #PoojaPal, #UttarPradesh, #YogiAdityanath, #AkhileshYadav, #समाजवादीपार्टी, #पूजापाल, #उत्तरप्रदेश, #योगीआदित्यनाथ, #अखिलेशयादव बागी विधायक पूजा पालनई दिल्ली : विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद समाजवादी पार्टी ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन पर ये कार्रवाई पार्टी विरोधी कार्यों के लिए की गई है. बता दें कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चली 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रहीं पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी.अतीक अहम को मिट्टी में मिलाया: पूजा पालउन्होंने सदन में कहा था कि सभी को पता है उनके पति की हत्या कैसे और किसने की थी, ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और न्याय दिलाया, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं.पूजा पाल ने आगे कहा था कि 'प्रयागराज में उनके जैसी कई महिलाओं को मुख्यमंत्री ने न्याय दिलाया है और अपराधियों को सजा दी है. उन्होंने कहा था कि प्रदेश के लोग आज मुख्यमंत्री पर भरोसा करते हैं, 'मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने खत्म करने का काम किया, और मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस रुख का पूरा समर्थन करती हूं.'राज्यसभा चुनाव में किया था क्रॉस वोटिंगबता दें कि बीते दिनों यूपी में हुए राजसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिन सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी इसमें पूजा पाल भी शामिल थीं. पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी से तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को बाहर निकाल दिया था लेकिन उस वक्त अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी. अब पूजा पाल पर एक्शन लिया गया है.फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगा था वोटसपा से बगावत करने वाली पूजा पाल कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं. इससे पहले भी वो प्रयागराज के फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट मांग रही थीं जबकि इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था. उनके इस कदम से सपा के कई नेता नाराज हो गए थे.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
अमरोहा में 3 बहनों ने 1 लड़के से की शादी, बोलीं- हम खुश, ट्रोल न करें ..धोरिया गांव के किसान रमेश की बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू के साथ ......
Green Election से बदली चुनाव की तस्वीर, डॉ. हीरा लाल सम्मानित..लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. हीरा लाल को यह अवॉर्ड वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ......
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी नर्सों पर हमला, अपहरण की कोशिश, डायलिस यूनिट में तोड़फोड़..राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रेनी नर्सों पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ......