फर्जी एनकाउंटर मामले में SHO-इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड
File Photo


हाथरस :  यूपी के हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फर्जी एनकाउंटर के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई बीते मंगलवार को हुई. मामला हाथरस के मूसन क्षेत्र में 9 अक्टूबर को एक मुठभेड़ से संबंधित है. परिवार और राजनीतिक दलों के फर्जी मुठभेड़ के आरोप के बाद यह निलंबन जांच में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को मूसन क्षेत्र में एक व्यापारी के घर लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक संदिग्ध को पैर में गोली लगी थी.  

हालांकि, घायल व्यक्ति के परिवार और कई राजनीतिक दलों ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया. उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

एसपी ने लिया सख्त एक्शन
फर्जी मुठभेड़ के आरोपों के बाद एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा से मंगलवार को घायल के परिवार वालों ने मुलाकात की थी. इसके बाद ही निलंबन का आदेश दिया गया. एसपी ने तत्कालीन एसएचओ मूसन थाना ममता सिंह और एंटी-थेफ्ट टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. इससे पहले, विवाद बढ़ने पर एसएचओ ममता सिंह को उनके पद से हटाकर फैमिली काउंसलिंग सेंटर में ट्रांसफर किया गया था.

निष्पक्ष जांच के निर्देश
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जांच का जिम्मा बदल दिया है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच हाथरस गेट थाना प्रभारी को सौंपी गई है, जो सीओ (सिटी) की निगरानी में काम करेंगे. बुधवार (15 अक्टूबर) को यह खबर सामने आई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......