लखनऊ : मजाक में पति ने बुलाया 'बंदरिया' तो नाराज पत्नी ने लगा ली फांसी
मृतक तनु सिंह


लखनऊ : लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में मजाक करने पर एक युवती ने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को मजाक में बंदरिया बोल दिया जिससे आहत होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

राहुल श्रीवास्तव ने जब पत्नी को बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने खिड़की से झांककर देखा. अंदर पत्नी रोशनदान में कपड़े का फंदा लगाकर लटकी हुई थी. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

मृतका की पहचान सआदतगंज लकड़ी मंडी की रहने वाली तनु सिंह के रूप में हुई है. तनु ने चार साल पहले इंदिरानगर तकरोही निवासी राहुल श्रीवास्तव से लव मैरिज की थी. दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी और परिवारों की सहमति के बाद शादी हुई थी. राहुल ऑटो चालक है और दोनों इंदिरानगर में साथ रह रहे थे.

परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के घर से लौटकर आया था. घर में सभी लोग हंसी-मजाक कर रहे थे, इसी दौरान राहुल ने मजाक में तनु को 'बंदरिया' कह दिया. इस बात से तनु नाराज होकर होकर अपने कमरे में चली गई. परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में सामान्य हो जाएगी, लेकिन करीब एक घंटे बाद खाने के लिए आवाज देने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया.

तनु की बहन अंजलि ने बताया कि तनु को मॉडलिंग का शौक था और वह इसे लेकर काफी संवेदनशील रहती थी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......