बिहार: रोहतास में जहरीली शराब शराब पीने से 5 लोगों की मौत! जांच में जुटे अधिकारी
File Photo


रोहतास : बिहार के रोहतास में अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है. आरोप है कि ये लोग बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे. इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया.

ये मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के मठिया गांव का है. संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है. स्थानीय लोग इन मौतों के पीछे जहरीली शराब, किडनी फेल या कुत्ता काटने जैसी अलग-अलग वजहें बता रहे हैं.

घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं. मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार किया जा चुका है. फिलहाल, रोहतास पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'हम लोगों को तीन मौतों की जानकारी है. प्रशासन क्या कर रहा है? हमारे घर तिलक था, जो मातम में बदल गया.'

क्या कहता है पुलिस प्रशासन?
पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी. पुलिस ने बताया कि उनकी टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......