यूपी : गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग
सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग


बस्ती : देश में एलपीजी सिलेंडर के लिए मारामारी जारी है. देश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर को लेकर परेशान हैं. ताजा मामले में  बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी से सामने आया है, जहां गैस लेने के लिए ग्राहकों ने डेरा डाल दिया है. सिलेंडर प्राप्त करने के लिए रात 10 बजे से ही कतारों में लगकर अपना नंबर सुरक्षित कर रहे हैं. 

नियमित आपूर्ति न होने के कारण स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों और महिलाओं को पूरी रात फुटपाथ पर पहरा देना पड़ रहा है. प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग के बीच लोग रात भर जागने को मजबूर हैं. 

मच्छरदानी लगाकर रात भर पहरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने गैस वितरण व्यवस्था की पोल खोल दी है. रत्नाकर गैस एजेंसी के सामने लोग बिछावन और मच्छरदानी लेकर पहुंच रहे हैं. गैस सिलेंडर न मिलने के डर से उपभोक्ता घर जाने के बजाय फुटपाथ को ही अपना बसेरा बना चुके हैं. भीषण मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए लोग मच्छरदानी लगाकर वहीं सोने को मजबूर हैं ताकि सुबह एजेंसी खुलते ही उन्हें खाली हाथ न लौटना पड़े.

बुजुर्ग और महिलाएं भी बेहाल
इस किल्लत की सबसे ज्यादा मार बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की सप्लाई नियमित न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है. घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस न मिलने की हताशा अब नाराजगी में बदल रही है. नाराज ग्राहकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को इस अमानवीय स्थिति और असुरक्षित रातों से निजात मिल सके.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

बिहार : इस जिले के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

बिहार : इस जिले के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा ..

चैत्र महीने के आखिरी दिन नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की ......