यूपी : अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
सांकेतिक तस्वीर


लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में दो अलग अलग सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई है।

मौके पर ही चार लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां 3 बाइक पर सवार होकर युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीनों बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत
वहीं दूसरा हादसा में हुई है, जहां एक बारातियों से भरी ईको वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे के भाई समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक वैन को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास NH-34 पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ईको वैन में सवार होकर महोबा जिले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ईको वैन को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जबकि चार लोगों की सांसें थम चुकी थी। जबकि तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें